motivation
कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा के हों। ऐसी मित्रता कभी आपको ख़ुशी नहीं देगी।
किसी सिद्धांत को ना मानने वाले अवसरवादी हमारे देश की राजनीति नियंत्रित करते है।
व्यक्ति कभी-कभार झूठ बोल सकता है, लेकिन उसके साथ जो उसका चेहरा बनता है वो सच कह देता है।
नेता शिक्षित और सुयोग्य ही नहीं, प्रखर संकल्प वाला भी होना चाहिए, जो अपनी कथनी और करनी को एकरूप में रख सके।
दर्द कुछ समय के लिए रहता है पर हार मानना सदा के लिए।
इस दुनिया में सफल लोग वे हैं जो उठ कर अपने लिए परिस्थितियां तलाश करते हैं। अगर वो तुम को नहीं मिलती तो उनको बनाओ।
हारने की आशंका जीतने के साहस को नष्ट कर देती है।
महान आदमी वो होते हैं, जो पहले कभी न सोचे गए और न किए गए काम को अंजाम देते हैं।
मैं अकेली हूँ, पर मैं हूँ। मैं सब कुछ नहीं कर सकती पर मैं कुछ तो कर सकती हूँ।
जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं।
यह सच है कि पानी में तैरने वाले ही डूबते हैं, किनारे पर खड़े रहने वाले नहीं, मगर किनारे पर खड़े रहने वाले कभी तैरना भी नहीं सीख पाते।
जब आपको नहीं पता कि चित्रकारी कैसे करनी है तब यह आसान है, लेकिन जब आप इसे करते हैं तो ये मुश्किल है।
हममें से कोई नहीं जानता कि अगले क्षण क्या होगा, फिर भी हम आगे बढ़ते हैं। क्योंकि हम भरोसा करते हैं। क्योंकि हमारे अंदर आस्था है।
ऐसी कोई भी जीवित चीज़ नहीं है जो खतरे को देख कर ना डरे। असल साहस तो वो है जब आप डरे हुए हों और फिर भी खतरे का सामना करें।
अपने आप को अस्वीकृति में बर्बाद मत करो, ना ही बुरे के खिलाफ बोलो बस सौंदर्य के मंत्र उचारते रहो।
एक सिंघासन महज मखमल से ढंकी एक बेंच है।
उत्साह के बिना कुछ भी महान हासिल नहीं किया गया।
Pawan dildar
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें